19 Apr 2024, 04:02:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कल होगा कमलनाथ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, टीम में होंगे 20 से ज्यादा मंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 24 2018 11:25AM | Updated Date: Dec 24 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ के मंत्रिमंडल के सदस्यों को मंगलवार दोपहर तीन बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। राज्य विधानसभा में 230 सदस्यों के मान से मंत्रियों की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। एक अनुमान है कि कमलनाथ के मंत्रिमंडल में 20 से अधिक मंत्री होंगे। मंत्रियों के शेष पद रणनीतिक तौर पर रिक्त रखे जाएंगे।  
 
मंत्रिमंडल में राज्य के सभी पार्टी क्षत्रपों के समर्थकों को उचित स्थान मिलने की संभावना है। कमलनाथ अपनी कैबिनेट गठन में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय सुंतलन को देखते हुए मंत्रियों के नाम तय किए हैं। वहीं कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में कांग्रेस के अंदर के विभिन्न गुटों के विधायकों के नाम शामिल हैं।
 
कांग्रेस के सभी गुटों के विधायकों के नाम शामिल
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिन नामों पर अंतिम मुहर लगाई है। उनमें मालवा निमाड़ से छह, मध्य से चार, महाकौशल से पांच, बुंदेलखंड से दो, ग्वालियर चंबल से तीन, विंध्य से दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। राहुल गांधी ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर इन विधायकों के नाम पर मुहर लगाई है। आगामी लोकसभा चुनाव और अन्य समीकरणों को देखकर नाम तय किए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »