24 Apr 2024, 11:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी में 42 अफसर किए इधर से उधर - 23 कलेक्टर बदले इंदौर, उज्जैन, धार में बदलाव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2018 12:13PM | Updated Date: Dec 21 2018 12:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। प्रदेश में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई। इसके तहत 23 कलेक्टरों के तबादले कर दिए गए। वहीं कुछ कलेक्टरों की पदस्थापना नए पद पर की गई है। इंदौर के कलेक्टर निशांत वरवड़े, उज्जैन के मनीष सिंह और धार के श्रीमन शुक्ला को फिलहाल यथावत रखा गया है। सीएम कमलनाथ के गृहनगर छिंदवाड़ा का कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा को बनाया गया है। वे इससे पहले जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त राजस्व थे।  
 
जारी आदेश के मुताबिक कलेक्टर बालाघाट दुर्ग विजय सिंह को मंत्रालय में अपर सचिव, कलेक्टर ग्वालियर अशोक कुमार वर्मा को भी मंत्रालय में अपर सचिव बनाया गया है। कलेक्टर सतना राहुल जैन अब भोपाल में  नगर एवं ग्राम निवेश के संचालक होंगे तो कलेक्टर झाबुआ आशीष सक्सेना होशंगाबाद के कलेक्टर होंगे। इसी तरह बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा उपसचिव होंगे तो मंदसौर कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव रीवा के नए कलेक्टर होंगे। कलेक्टर नरसिंहपुर अभय कुमार वर्मा मंत्रालय में उपसचिव होंगे। वहीं मुरैना कलेक्टर भरत यादव अब ग्वालियर के कलेक्टर होंगे।
 
गोपाल डाड खरगोन कलेक्टर
कौशल विकास संचालनालय में अपर संचालक जबलपुर व अपर सीईओ मप्र रोजगार निर्माण बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) सुरभि गुप्ता को डिंडौरी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवपुरी कलेक्टर शिल्पा गुप्ता, सीधी कलेक्टर दिलीप कुमार, दतिया कलेक्टर वीरेंद्र सिंह रावत, सागर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह, छिंदवाड़ा कलेक्टर वेदप्रकाश, खरगोन कलेक्टर शशिभूषण सिंह, जबलपुर अपर कलेक्टर रोहित सिंह, उज्जैन अपर कलेक्टर दीपक आर्य, सीईओ जिला पंचायत जबलपुर हर्षिका सिंह, कलेक्टर श्योपुर सौरभ कुमार सुमन, कलेक्टर दमोह डॉ. विजय कुमार जे.,  गुना कलेक्टर बी. विजयदत्ता को मंत्रालय में उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। 
 
इसी तरह कलेक्टर सिवनी गोपालचंद डाड को खरगोन, संचालक पंचायती राज तथा पदेन उप सचिव मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्मीमउद्दीन को आलीराजपुर, होशंगाबाद कलेक्टर प्रियंका दास को मुरैना, सीहोर कलेक्टर तरुण कुमार पिथौड़े को बैतूल, सीईओ भोपाल सहकारी दुग्ध संघ तथा उपसचिव मप्र शासन पशुपालन अभिषेक सिंह को सीधी, भिंड कलेक्टर धनराजू एस. को मंदसौर, रीवा कलेक्टर प्रीति मैथिल को सागर, बुरहानपुर कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को सतना, आलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को सीहोर, उपसचिव श्रम एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भास्कर लक्ष्कार को गुना, उपसचिव महिला एवं बाल विकास तथा संचालक महिला सशक्तिकरण छोटे सिंह को भिंड, उपसचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सक्सेना को नरसिंहपुर, उपसचिव जल संसाधन रामप्रताप सिंह को दतिया, अपर आयुक्त वाणिज्यिक कर इंदौर बसंत कुर्रे को श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है।
 
इसी तरह अपर आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर नीरज सिंह को दमोह, कलेक्टर अनूपपुर सुश्री अनुग्रह पी. को शिवपुरी एवं संचालक पीईबी भोपाल को कलेक्टर अनूपपुर बनाया गया है। वहीं कलेक्टर डिंडोरी मोहित बुंदरा को राज्य शिक्षा केंद्र में अपर मिशन संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार रजनी सिंह अवकाश से लौटने पर सीईओ जिला पंचायत जबलपुर तो शीतला पटेल अपर कलेक्टर बैतूल की जिम्मेदारी संभालेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »