20 Apr 2024, 00:34:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। पाढर पुलिस सूत्रों ने  बताया कि चोपना वन ग्राम में कल देर रात रेत को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गांव के राहुल विश्वास (25) और मुकेश को अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया। हमले में राहुल की घटना स्थल पर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन के ने बताया कि विवाद के बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »