20 Apr 2024, 18:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

आइब्रो को परफैक्ट शेप देने के लिए फॉलो करें ये 6 टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 3:34PM | Updated Date: Jun 28 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आंखे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग मानी जाती हैं। भौहें यानि आइब्रो हमारी आंखों को और अधिक खूबसूरत बनाने का काम करती हैं लेकिन अनजाने में हम कई बार इन्हें गलत शेप दे बैठते हैं, जिससे हमारी लुक्स की धज्जियां उड़ जाती हैं। तो चलिए आज हम आपको बतातें हैं कि आखिर किस तरह के चेहरे के लिए कौन सी शेप की भौहें सूटेबल रहेंगी...
 
गोल चेहरे के लिए आइब्रो का आकार
गोल आकार के चेहरे वाली महिलाओं को उच्च आर्च वाली आइब्रो बनवानी चाहिए। इससे चेहरा उभर कर सामने आता है। जितना हो सके उतना हाई आर्क बनाएं, यह आंख को ऊपर खींचने में मदद करती है जिससे आपका चेहरा चपटा नहीं लगता।
 
अंडाकार चेहरे के लिए भौहों का आकार
इस शेप को चेहरे की सबसे बेहतरीन शेप के रुप में जाना जाता है। ऐसे में इस शेप वाले चेहरे की भौहों को कुछ ज्यादा छेड़ने की जरुरत नहीं पड़ती। यदि आपका चेहरा भी इसी आकार में है तो साधारण रुप से अपनी भौहों के एकस्ट्रा हेयर निकलवा लीजिए, चेहरे को सुंदर बनाने के
लिए इतना ही काफी रहेगा।
 
चौकोर चेहरे के लिए भौंहें आकार
चौकोर चेहरे के लिए मोटी आईब्रो शेप चुनें। ज्यादातर इस शेप के चेहरे की चिक बोनस यानि की गाल के इर्द-गिर्द वाली हड्डियां उभरी हुईं होती होती हैं। ऐसे में अपने भौंहों को उच्च या तेज कोणों वाली आइब्रो से बचा कर रखें। सॉफ्ट एंगल्ड शेप आपके चेहरे को लंबा दिखाने के लिए बेहतर ऑपशन मानी जाती है।
 
चौड़े माथे के लिए आइब्रो की शेप
वैसे तो चौड़ा माथा तेज का प्रतीक माना जाता है लेकिन जब बात आइब्रो बनाने की आती है तो चौड़े माथे वाली महिलाओं को गोल अकार की भौहें बनवानी चाहिए। इससे उनका माथा नार्मल लुक देगा, न ज्यादा बड़ा और न ही ज्यादा छोटा।
 
लंबे चेहरे के लिए आइब्रो
अपने चेहरे को हार्ट शेप देने के लिए आप चाहें तो राउंड शेप आइब्रो बनवा सकती हैं। लंबे चेहरे वालों को भौहों का आकार छोटा रखना चाहिए।
 
हार्ट शेप चेहरे के लिए भौहों का आकार
हल्की सी आर्क वाली भौेहें चेहरे को बहुत क्यूट लुक देती हैं। हार्ट शेप वाली औरतों का माथा अक्सर छोटा ही होता है, ऐसे में हल्की आर्क वाली आइब्र उनपर बहुत सूट करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »