25 Apr 2024, 19:10:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मुल्तानी मिट्टी के फायदे : जानें कब और कैसे लगानी चाहिए मुल्तानी मिट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 12:48AM | Updated Date: May 30 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुल्तानी मिट्टी का प्राचीन काल से ही महिलाएं चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं। मुल्तानी मिट्टी के फायदे की बात करें, तो ये बेजान और रुखी त्वचा को चमकदार और बेदाग बनाती है। इसके साथ ही चेहरे की अन्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। इसलिए आज हम आपको मुल्तानी मिट्टी के फायदे के बारे में बता रहे हैं।
 
मुल्तानी मिट्टी के फायदे 
1. गर्मी में चिपचिपाती त्वचा और ऑयली स्किन से अगर दिनभर परेशान रहते हैं, तो ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर साफ पानी से धो लें।
2. अगर आप चेहरे पर बार-बार होने वाले कील-मुहांसों और उनके असहनीय दर्द से छुटकारा पाना चाहते है, तो ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में 4-5 करने में जल्द आराम मिलेगा।
3. मुल्तानी मिट्टी सिर्फ चेहरे के दाग धब्बे ही नहीं मिटाती है बल्कि चेहरे की रंगत निखारने में भी कारगर है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल और नींबू के रस के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर पानी से साफ कर लें।
4. मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर नियमित रुप से इस्तेमाल करने पर चेहरे में कसाव आता है। जिससे बढ़ती उम्र के निशान यानि झुर्रियां और झाईयों का असर दिखाई नहीं देता।
5. मु्ल्तानी मिट्टी चेहरे ही नहीं हाथों की त्वचा की डेड स्किन को साफ करके रंगत में निखार लाती है। मु्ल्तानी मिट्टी के नियमित उपयोग से त्वचा में ठंडक और नमी बनी रहती है। जिससे त्वचा रुखी और बेजान होने की जगह चमकदार और खूबसूरत बनती है।
 
मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका :
1. मुल्तानी मिट्टी को फेस मास्क के रूप में लगाना।
2. मुल्तानी मिट्टी को दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर फेस क्लींजर के तौर पर लगाएं। इससे डेड स्किन साफ करने में मदद मिलती है।
3. मुल्तानी मिट्टी को संतरे के छिलके के पाउडर और हल्दी में मिलाकर लगाने से चेहरे के दाग धब्बों और मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »