19 Apr 2024, 22:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चेहरे पर थ्रेडिंग के बाद रखें इन बातों का ध्यान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2019 11:21AM | Updated Date: May 1 2019 11:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अक्सर थ्रेडिंग हर महिला करवाती है। थ्रेडिंग करवाने से चेहरा सुन्दर लगने लगता है। थ्रेडिंग करवाते समय दर्द महसूश होता है परन्तु कुछ देर दर्द दूर हो जाता है। कई बार चेहरे पर थ्रेडिंग के बाद चेहरे पर लालिमा आ जाती है। ऐसे मे त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरुरी होता हैं तो थ्रेडिंग करवाने के बाद कुछ चीजों ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है। 
 
करे इन चीजों का इस्तेमाल 
थ्रेडिंग करवाने के बाद स्किन को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे मे स्किन को ठंडक प्रदान करने के लिए बर्फ, एलोवेरा जेल या गुलाबजल का प्रयोग करें।
 
न निकले धूप में 
थ्रेडिंग करवाने के तुरंत बाद धूप में नहीं निकले। क्योकि सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा को नुकसान होता है।
 
न धोए गर्म पानी से चेहरा 
थ्रेडिंग करवाने के बाद गर्म पानी का प्रयोग नहीं करें। क्योकि थ्रेडिंग करवाने से चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं जिससे जलन व बैक्टीरिया इंफेक्शन हो सकता है।
 
न करवाएं ब्लीचिंग 
थ्रेडिंग करवाने के बाद ब्लीचिंग नहीं करवाएं। ऐसा करने से चेहरे पर खुजली हो सकती है साथ कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »