29 Mar 2024, 06:38:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle » Beauty

गर्मियों में लगाएं तरबूज फेस पैक निखर जाएगी त्वचा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2019 2:02AM | Updated Date: Apr 14 2019 2:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तरबूज सिर्फ एक फल ही नहीं असल में वो गुणों की खान है। यह स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को पलभर में दूर कर सकता है। गर्मी में अक्सर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस कमी को पूरा करने के लिए हम कई मौसमी के फलों का सेवन करते हैं। जिससे आप अपनी त्वचा को तरोताजा व सुन्दर बना सकती हैं।
 
गर्मियों में तरबूज इसका एक अच्छा उदाहरण है जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।  तरबूज हमारे शरीर में पानी की मात्रा को बैलेंस रखता है, लेकिन इसके अलावा क्या आपको पता है कि तरबूज में कई और भी गुण हैं। तरबूज सुंदरता को बढ़ाने में भी बहुत फायदा करता है। यह एक ऐसा फल है जो गर्मी में पानी के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत होता है।
 
विटामिन ए और विटामिन सी से युक्त तरबूज आपके स्किन के लिए बहुत जरुरी है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटी आक्सीडेंट आपको एजिंग की समस्या से कोसों दूर रखते हैं। इसका उपयोग सनबर्न और ऐसे ही त्वचा की समस्याओं से छुटकारा पाने में किया जा सकता है। तरबूज में पाए जाने वाले विटामिन ए की मात्रा स्किन के पोर्स के आकार को कम करती है जिससे एजिंग त्वचा में बनने वाले तेल की समस्या भी दूर होती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »