20 Apr 2024, 15:26:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी के बंधन से बंधेंगी बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2018 10:31AM | Updated Date: Sep 26 2018 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल शादी के बंधन से बंधने जा रही है। एक दशक से भी अधिक लंबे रिलेशनशिप के बाद साइना दिसंबर में बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर को साइना शादी करने जा रही हैं। शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। शादी का जश्न 21 दिसंबर को एक बड़े रिसेप्शन पार्टी में सेलिब्रेट किया होगा। दोनों का परिवार शादी की तैयारियां कर रहा है। 
 
हैदराबाद के रहने वाले दोनों बैडमिंटन स्टार एक दशक से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन वे इसे छुपा कर रखने में कामयाब रहे, क्योंकि ये अक्सर किदाम्बी श्रीकांत, एच.एस, प्रणय और गुरु साई दत्त के साथ नजर आते थे। हालांकि, पी. कश्यप ने कई बार यह बात स्वीकार की कि वो और साइना सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और प्रैक्टिस पार्टनर हैं। दोनों के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के पोस्ट्स से कई बार यह बातें उठीं कि साइना कश्यप को को डेट कर रही हैं। 
 
लेकिन अपने रिश्ते के प्रति सजगता के कारण आज तक किसी ने कभी कुछ नहीं कहा। बीते 8 सितंबर को पी. कश्यप के जन्मदिन पर दोनों एक दूसरे के साथ देखे गए थे और साइना ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक तस्वीर भी शेयर की थी। 28 साल की बैडमिंटन स्टार साइन वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं। वहीं, 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली। बता दें कि दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »