19 Apr 2024, 21:03:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु के साथ फ्लाइट में हुई बदसलूकी, ट्विटर पर बयां किया दर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 2:54PM | Updated Date: Nov 4 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रियो ओलिंपिक में सिल्वर मैडल जीतने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ फ्लाइट में बदसलूकी की गई है। इसका खुलासा खुद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। मुंबई के हवाई सफर के दौरान यह घटना घटी है। 

पीवी सिंधु ने अपनी दर्द ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। अपने ट्वीट में वह लिखती हैं, 'मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि मेरा अनुभव बेहद बुरा रहा।' इस ट्वीट के बाद विमानन कंपनी में हड़कंप मच गया है। 
 
सिंधु ने अपने ट्वीट में चार नवंबर को मुंबई यात्रा के साथ 6ई 608 फ्लाइट का जिक्र किया है। साथ ही ग्राउंड स्टाफ मिस्टर अजितेश के नाम का भी उल्लेख किया है। सिंधु ने कहा है कि ग्राउंड स्टाफ का व्यवहार बेहद खराब था।
 
बता दें कि यह फ्लाइट इंडिगो एयरवेज की थी। सिंधु की शिकायत के बाद विमान कंपनी ने अपने स्टाफ के बुरे बर्ताव को लेकर क्षमा मांगी है। साथ ही मेंबर के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
 
अपने अगले ट्वीट में सिंधु ने मुंबई को भी निशाने पर लिया है। कटाक्ष करते हुए वह लिखती हैं, 'बहुत दिल से खेद है कि यह मुंबई है।' बता दें कि सिंधु वर्ल्ड लेवल की खिलाड़ी हैं। यही वजह है कि इस मामले को विमानन कंपनी ने संजीदगी से लिया है और माफी मांगी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »