25 Apr 2024, 22:53:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

किदाम्बी श्रीकांत डेनमार्क ओपन के फाइनल में पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2017 12:11PM | Updated Date: Oct 22 2017 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडेन्से। भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने शनिवार को यहां हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेट को सीधे गेम में हराकर 750,000 डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में जगह बनाने के साथ अपने तीसरे सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।  इस साल इंडोनेशिया ओपन और आॅस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाले भारत के इस 25 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने वोंग को 21-18, 21-17 से हराया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इससे पहले का रिकॉर्ड 2-2 था, लेकिन श्रीकांत ने खेल पर अच्छी तरह से नियंत्रण बनाया और केवल 39 मिनट में जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना कोरिया के ली ह्युन इल से होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »