29 Mar 2024, 03:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीबीएल के बाद सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट से भी हटीं साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 1:27AM | Updated Date: Nov 26 2019 1:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल ने मंगलवार से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हो रही सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडंमिंटन चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है। पिछले साल महिला सिंगल्स की उपविजेता सायना नेहवाल के टूर्नामेंट में खेले जाने को लेकर अटकलें लगायी जा रही थी। आयोजन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि सायना ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुये नाम वापस लिया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक के लिये पसीना बहा रही विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने डेढ़ लाख डॉलर की ईनामी राशि वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर-300 टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने का फैसला किया था।
 
योजन सचिव डा सुधरमा सिंह ने यूनीवार्ता को बताया कि सायना का टूर्नामेंट में भाग लेना बेहद मुश्किल है हालांकि इस बारे में आधिकारिक सूचना मंगलवार को शुरू होने वाले क्वालीफायर राउंड के दौरान दी जायेगी। उन्होने कहा कि सायना को छोड़ कर अधिकांश स्टार शटलर राजधानी लखनऊ पधार चुके है जिससे टूर्नामेंट का आकर्षण बरकरार रहेगा। इस टूर्नामेंट में स्पेन की कैरोलिनामारिन, भारत के किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा, एच एस प्रणय, बी साई प्रणीत, सायना नेहवाल, सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, अश्विनी पोनप्पा, थाईलैंड के पोरनपावी चोचूवोंग, चेंग काई हान, चीन हो डोंग झू, इंग्लैंड के मार्कस एलिस, लॉरेन स्मिथ जैसे दिग्गज हिस्सा लेंगे। बाबू बनारसी दास बैडंमिंटन अकादमी में एक दिसम्बर तक खेली जाने वाली चैंपियनशिप में पुरूष एकल, महिला एकल, पुरूष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल मुकाबले होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »