24 Apr 2024, 20:11:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु को नागार्जुन ने गिफ्ट की 80 लाख की ये कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 1:36PM | Updated Date: Sep 20 2019 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, जिन्होंने हाल ही में BWF विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मौके पर  शनिवार को तेलुगु स्टार नागार्जुन अक्किनेनी ने पीवी सिंधु को BMW X5 गिफ्ट की है। नागार्जुन अक्किनेनी ने 80 लाख की कीमत वाली ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू एक्स5 एसयूवी गिफ्ट की। यह कार्यक्रम हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज़ में हुआ।
 
इस मौके पर पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद भी मौजूद थे। इससे पहले जब पीवी सिंधु ने ओलम्पिक में सिल्वर मेडल जीता था तो उस वक्त सचिन तेंदुलकर ने इसी कंपनी की कार गिफ्ट की थी। इस मौके पर नागार्जुन ने कहा, 'ऐसे लोगों का सम्मान करना अपने आप में सम्मान की बात है। मैं गोपी पुलेलाचंद को भी बधाई देता हूं जिसके प्रयासों से ऐसे खिलाड़ी बनते हैं। साथ ही मैं उनके माता-पिता पीवी रमन्ना और पी विजय को भी देश को ऐसा बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए बधाई देता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »