20 Apr 2024, 10:20:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गोल्ड जीतने वालीं सिंधू पर पैसों की बारिश - मिलेंगे इतने रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 4:31PM | Updated Date: Aug 26 2019 4:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पीवी सिंधू वर्ल्‍ड चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं। वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के फाइनल में पीवी सिंधू ने जापान की नोजामी ओकुहारा को हराकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम कर लिया। सिंधू की इस जीत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधई दी है। भारतीय बैडमिंटन संघ ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी पीवी सिंधू को 20 लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बैडमिंटन संघ ने इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वाले बी साई प्रणीत को पांच लाख रुपए का नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है। संघ के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
 
आपको बता दें कि भारत की पी.वी. सिंधू ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को रविवार को 38 मिनट में 21-7, 21-7 से हराकर विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। सिंधू विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। सिंधू ने बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में हारने का गतिरोध आखिर रविवार को तोड़ा और वह भारत की बैडमिंटन में पहली विश्व चैंपियन बन गईं। सिंधू की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री सहित भारतीय बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »