28 Mar 2024, 14:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : जापान ओपन से बाहर हुए बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2019 4:29PM | Updated Date: Jul 27 2019 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। भारत के बी.साई प्रणीत को यहां जारी जापान ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में शनिवार को वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोटा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मोमोटा ने प्रणीत को सीधे सेटों में 21-18, 21-12 से पराजित किरते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। यह मुकाबला 45 मिनट तक चला। प्रणीत की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।
 
क्वार्टर फाइनल में प्रणीत ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगिआर्टो को हराया था। मोमोटा के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी रही और उसने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, मोमोटा ने वापसी की और 11-8 से आगे हो गए। प्रणीत ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए और 23 मिनट में गेम हारकर मुकाबले में पिछड़ गए।
 
दूसरे गेम में भी टॉप प्रणीत शुरुआत में 9-6 से आगे थे, लेकिन टॉप सीड जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और 12-9 की बढ़त बना ली। मोमोटा ने इसके बाद पीछे मुडक़र नहीं देखा और 22 मिनट में गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में मोमोटा का समाना रविवार को जान ओ जोर्गेन्सन या जानाथन क्रिस्टी से होगा। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »