25 Apr 2024, 05:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : कश्यप कनाडा ओपन के फाइनल में कैलगरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 4:17PM | Updated Date: Jul 7 2019 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कनाडा। छठी सीड भारत के परूपल्ली कश्यप ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुये कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरूष एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। विश्व रैकिंग में 36वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में चौथी वरीय चीनी ताइपे के वांग जू वेई को एक घंटे 10 मिनट में 14-21, 21-17, 21-18 से हराया। कश्यप का इस जीत के साथ विश्व में 30वीं  रैकिंग के वेई के खिलाफ 3-0 का रिकार्ड हो गया है। उन्होंने इसी वर्ष ताइपे के खिलाड़ी को इंडिया ओपन में भी पराजित किया था। खिताब के लिए कश्यप का चीन के ली शी फेंग से मुकाबला होगा। कश्यप 126वीं  रैकिंग के चीनी खिलाड़ी के खिलाफ पहली बार खेलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »