19 Apr 2024, 18:12:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन चैंपियनशिप : जापान की यामागुची बनी एशियाई चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 5:22PM | Updated Date: Apr 28 2019 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की अकाने यामागुची ने पांचवीं सीड चीन की ही बिंगजियाओ को रविवार को लगातार गेमों में 21-19 21-9 से हराकर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला एकल खिताब जीत लिया। यामागुची ने मात्र 42 मिनट में खिताबी जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले गेम में जरूर संघर्ष हुआ लेकिन दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने समर्पण कर दिया। विश्व रैकिंग में चौथे नंबर की यामागुची ने इस जीत के साथ सातवीं  रैकिंग की बिंगजियाओ  के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 9-1 कर लिया है। टूर्नामेंट में मिश्रित युगल और महिला युगल के खिताब मेजबान चीन के हिस्से में गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »