28 Mar 2024, 21:23:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंगापुर से 2-3 से हारी भारतीय बैडमिंटन टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 7:14PM | Updated Date: Mar 20 2019 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन टीम को हांगकांग में बैडमिंटन एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप में बुधवार को सिंगापुर के हाथों 2-3 की नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला सिंगापुर के पक्ष में उस समय चला गया जब डैनी बावा क्रिस्रान्ता और तान वेई हान ने मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी एमआर अर्जुन और रुतपर्णा पांडा को 21-16, 21-13से हरा दिया। 2018 एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय ने थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन कीन यू लोह को 21-8, 12-21, 21-17 से हरा दिया। अर्जुन और रामचंद्रन श्लोक ने लोह कीन हीन और क्रिस्रान्ता को 21-16, 21-18 से हराकर भारत को आगे कर दिया।
 
राष्ट्रीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता युवा खिलाड़ी अश्मिता चालिहा को विश्व की 32वें नंबर की खिलाड़ी यो जिया मिन से 21-17, 12-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। आरती सारा सुनील और पांडा की महिला युगल जोड़ी को पुत्री सारी देवी चित्रा और लिम मिंग हुई ने एक घंटे नौ मिनट के संघर्ष में 22-24, 21-15, 21-16 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत ग्रुप बी में चीनी ताइपे और सिंगापुर के बाद सबसे नीचे है। भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने शीर्ष खिलाड़ियों को विश्राम दिया था। भारत का गुरूवार को ताइपे से करो या मरो का मुकाबला होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »