24 Apr 2024, 15:17:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप : क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुई साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2019 5:24PM | Updated Date: Mar 8 2019 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिघम। भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की ताइ जू यिंग ने सायना को 21-15, 21-19 से मात दी। यिंग ने यह मुकाबला 37 मिनट में जीता। यिंग ने इसके साथ ही साइना के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 15-5 का कर लिया है। 2015 में यहां उपविजेता रह चुकी साइना ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लिने होजमार्क क्लाएर्सफेल्ट को 8-21, 21-16, 21-13 से और पहले दौर के मुकाबले में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को 21-17, 21-18 से हराया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »