29 Mar 2024, 00:37:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हीरो मोटो ने लॉन्‍च किया अपना नया स्कूटर डेस्टिनी 125

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 6:07PM | Updated Date: Oct 22 2018 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कार्प ने सोमवार को आई थ्री एस प्रौद्योगिकी आधारित अपना नया स्कूटर न्यू डेस्टिनी 125 लॉन्‍च करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 57500 रुपए तक है। 

कंपनी के विक्रय, कस्टमर केयर और पार्ट्स बिजनेस के प्रमुख संजय भान, कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डॉ, मारक्स ब्रोंस्पेरगर और कंपनी के वैश्विक उत्पाद प्‍लानिंग के प्रमुख मालो ली मैसन ने यहां इस नये स्कूटर को लॉन्‍च किया। श्री भान ने कहा कि त्योहारी सीजन के दौरान इसकी बिक्री शुरू हो जायेगी। दिल्ली एनसीआर में यह कल से शोरूम में उपलब्ध हो जायेगा और दिवाली में यह ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इसे धीरे धीरे पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।

 
उन्होंने कहा कि इसमें 125 सीसी एनर्जी बूस्ट इंजन है। इसमें बाहर से तेल भरने की सुविधा के साथ्ज्ञ ही रिमोर्ट की ओपनिंग, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और बूट लाइट जैसे फीचर भी दिये गये हैं। इसके दो मॉडल उतारे गए हैं। एल एक्स मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 54650 रुपए और वी एम्स मॉडल की कीमत 57500 रुपए है।  
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »