28 Mar 2024, 21:40:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोर्ड इंडिया ने लॉन्‍च की पॉवर, स्टाइल के साथ नई एस्पायर कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2018 12:25PM | Updated Date: Oct 5 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। फोर्ड इंडिया ने गुरुवार को इंदौर में भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी कॉम्पैक्ट सेडान - न्यू फोर्ड एस्पायर पेश की। पॉवर, स्टाईल और सब्सटैंस के समावेश के साथ, नई फोर्ड एस्पायर कॉम्पैक्ट, सेडान का नया रूप पेश करती है, जिसमें सेगमेंट की कई सर्वश्रेष्ठ विषेशताएं, सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा, फन-टू-ड्राईव डीएनए और अतुलनीय कॉस्ट आॅफ ओनरशिप है। यह कार दो ईंधन विकल्पों और सात रंगों के साथ पांच वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी अखिल भारतीय शुरूआती कीमत 5.55 लाख रुपए है। अनुराग महरोत्रा, प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, फोर्ड इंडिया ने यहां नई कार लॉन्‍च करते हुए कहा कि इसके आतंरिक और बाहरी साज सज्जा में बदलाव किए जाने के साथ ही बड़ा व्हील बेस दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि नई कार को पेट्रोल और डीजल दोनों में उतारा गया है। इसमें 1.2 लीटर टीआईवीसीटी पेट्रोल इंजन है जो 20.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसी तरह से 1.5 लीटर टीडीसीआई डीजल इंजन है जो 26.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। दोनों में नया पांच स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें अत्याधुनिक मनोरंजन के साधन के साथ ही 6.5 इंच का टच स्क्रीन दिया गया है और नई कार में अधिकतम छह एयरबैग भी दिए गए हैं। मेहरोत्रा ने कहा कि नई कार पर पांच वर्ष / एक लाख किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। नई कार पांच संस्करणों और सात रंगों में उपलब्ध है।  
 
मैन्युअल ट्रांसमिशन पेट्रोल इंजन में नई एस्पायर एंबियेंट की कीमत 5.55 लाख रुपए और डीजल एंबीयेंट की कीमत 6.45 लाख रुपए है। ट्रेंड पेट्रोल की कीमत 5.99 लाख रुपए जबकि डीजल ट्रेंड की कीमत 6.89 लाख रुपए है। ट्रेंड प्लस पेट्रोल की कीमत 6.39 लाख रुपए तथा डीजल ट्रेंड प्लस की कीमत 7.29 लाख रुपए है। टिटेनियम पेट्रोल की कीमत 6.79 लाख रुपए और डीजल टिटेनियम की कीमत 7.69 लाख रुपए है। इसी तरह से टिटेनियम प्लस पेट्रोल की कीमत 7.24 लाख रुपए और डीजल टिटेनियम प्लस की कीमत 8.14 लाख रुपए है। आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन में पेट्रोल 1.5 लीटर टीआईवीसीटी टिटेनियम की कीमत 8.49 लाख रुपए है। सभी अखिल भारतीय स्तर पर एक्स शोरूम कीमतें हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »