जयपुर। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने जयपुर के एयरपोर्ट एरिया के पास जयपुर मैरिएट होटल में एएमपी मोटर्स की नई रिटेलर फैसिलिटी का शुभारंभ करने की घोषणा की है। एएमपी मोटर्स ने नई रिटेलर फैसिलिटी विकसित की है, जिसका उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेलएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी और एएमपी ग्रुप के प्रबंध निदेशक गुरमीत सिंह आनंद ने किया। यह नई रिटेलर फैसिलिटी जयपुर के एक सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र में स्थित है।
इसे उच्चतम गुणवत्ता का सेल्स अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन एवं सुसज्जित किया गया है। इसमें 8 कार को डिस्प्ले किया जा सकता है जो कि जगुआर एवं लैंड रोवर के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा हमें जयपुर में अपनी नई रिटेलर फैसिलिटी की पेशकश कर खुशी हो रही है। हम शहर में जगुआर एवं लैंड रोवर उत्पादों की खरीद के लिए अपने उपभोक्ताओं को आसान पहुंच मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमारे उपभोक्ताओं के लिए यह बेहद आधुनिक शोरूम फैसिलिटी खोली है।
जगुआर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में जगुआर रेंज में एक्सई (39.73 लाख से शुरू), एक्सएफ (49.58 लाख से शुरू), एफ-पेस (62.99 लाख से शुरू), एक्सजे (110.38 लाख से शुरू) और एफ-टाइप (90.93 लाख से शुरू )। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट (44.68 लाख रुपए से शुरू), रेंज रोवर इवोक (52.06 लाख रुपए से शुरू), आॅल-न्यू डिस्वकरी (74.95 लाख रुपए से शुरू), नई रेंज रोवर वेलार (83.34 लाख रुपए से शुरू) और रेंज रोवर स्पोर्ट (99.48 लाख रुपए से शुरू) और रेंज रोवर (174.30 लाख रुपए से शुरू)। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।