29 Mar 2024, 14:12:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

21 दिन में बिके 15000 होंडा ग्रैजिया स्कूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 5:46PM | Updated Date: Nov 30 2017 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा के ग्राजिया स्कूटर को लॉन्च किए कुछ ही दिन हुए हैं और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता के संकेत मिलने लग गए। मात्र 21 दिन में ही होंडा ग्राजिया ने 15 हजार यूनिट बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह ने कहा, "हम इसकी शुरुआती प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।
 
हम मानते हैं कि यह होंडा लीडरशिप को नए मुकाम तक ले जाएगा।"कंपनी ने होंडा ग्राजिया स्कूटर को 8 नवंबर को 57,897 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया था। स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में उतारा गया था। कंपनी ने इस स्कूटर में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस सेग्मेंट में पहली बार देखने को मिले हैं।यह भारत का पहला स्कूटर है जिसमें फुल LED हेडलैंप दिया गया है। वहीं, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इस सेग्मेंट में पहली बार मिला है। इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग सॉकेट और फ्रंट ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स और 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »