29 Mar 2024, 17:39:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिंद्रा TUV300 का टॉप T10 वैरियंट लॉन्च, जानिए खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2017 2:19PM | Updated Date: Sep 24 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी टीयूवी300 का टॉप वैरियंट आज भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी नई दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.75 लाख रुपए रखी गई है। 'T10' बैज वाली इस महिंद्रा एसयूवी का एक्सटीरियर रेग्युलर मॉडल जैसा ही है। इसमें नए अलॉय वील्ज, नई बैजिंग, रियर स्पॉइलर और फ्रंट फॉग लैम्प्स और ग्रिल पर काले रंग का इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी के इंटीरियर में महिंद्रा ने ड्यूल टोन पेंट शेड, फॉक्स लेदर अपहोलस्ट्री और अपग्रेडेड इन्फोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें महिंद्रा ब्लू सेंस ऐप के जरिए नैविगेशन की सुविधा है। इसका सिस्टम ऐड्रॉयड आॅटो को सपॉर्ट करता है। 
 
महिंद्रा टीयूवी300 T10 में 1.5-litre इंजन दिया गया है, जो कि 100hp का पावर और 240Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या एएमटी गियरबॉक्स के आॅप्शन के साथ दिया गया है। महिंद्रा TUV300 T10 सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में मारुति विटारा ब्रेत्जा, फोर्ड इकोस्पॉर्ट और टाटा नेक्सॉन से टक्कर लेगी। महिंद्रा आगामी कुछ महीनों में टीयूवी300प्लस वैरियंट भी लॉन्च करने वाली है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »