20 Apr 2024, 00:31:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

निसान ने पेश की रेडी-गो स्पोर्ट, साक्षी मलिक होंगी ब्रांड एंबेसडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2016 8:26PM | Updated Date: Sep 29 2016 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जापान की कार निर्माता कंपनी निसान ने गुरूवार को डैटसन रेडी-गो स्पोर्ट कर पेश की जो उसकी हाल में पेश हैच बैक कार रेडी-गो का सीमित संस्करण है। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 3.49 लाख रुपए है।
  
कंपनी ने ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता रही साक्षी मलिक को इस कार का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने अंदर काले रंग की विशेष साजसज्जा की है और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे फीचरों की सुविधा दी है। 
   
कंपनी के भारत में प्रबंध निदेशक अरूण मल्होत्रा ने पत्रकारों से कहा कि डैटसन रेडी-गो ने भारत में युवाओं के सामने एक अच्छा विकल्प पेश किया और अब इस सीमित संस्करण को पेश करते हुए हमें खुशी हो रही है। इसे हमने स्पोर्टी लुक दिया है।
   
कार के बारे में साक्षी ने कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद आई है और वह इसे रोज अपने अभ्यास सत्र के दौरान लेकर जाएंगी। मल्होत्रा ने साक्षी को इस कार की पहली चाबी सौंपकर उन्हें इसका पहला ग्राहक भी बनाया।
   
कंपनी ने यह कार लाल, सफेद और ग्रे रंग में पेश की है। कार पर काले रंग की पट्टियों से बाहरी साजसज्जा कर उसे स्पोर्टी और डायनमिक लुक दिया गया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »