29 Mar 2024, 11:42:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Mahindra EKUV100 देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, कीमत मात्र...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 12:25PM | Updated Date: Jan 11 2020 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। महिंद्रा अपनी एंट्रीलेवल कार KUV100 के इलेक्ट्रिक वर्जन को अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी। सीएनबीसी के साथ खास बातचीत में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने पुष्टि की है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा केयूवी100 का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी।

कार की सबसे बड़ी टक्कर आने वाले समय में लॉन्च होने वाली मारुति की वैगनआर ईवी से होगी। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रपए के करीब होने की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा हुंडई भी भारत में एक कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में है।

महिंद्रा eKUV100 को फ्लीट सेगमेंट में ज्यादा देखा जाने की उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि एक बार फुल चार्ज होने पर ये कार 130 से 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। इस ईवी में करीब 54.4hp की ताकत देने वाली 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की उम्मीद है। वहीं बैटरी 15.9kWh यूनिट होगी, जो कि AC चार्जर की मदद से फुल चार्ज होने में करीब छह घंटे का समय लेगी। जब कि DC चार्जर के जरिए कार सिर्फ 55 मिनट में ही चार्ज हो जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »