20 Apr 2024, 12:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

2019 में बिकी सिर्फ एक टाटा नैनो कार - नहीं हुआ एक भी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 12:11PM | Updated Date: Jan 7 2020 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की सपनों की कार नैनो का बीते साल यानी 2019 में एक इकाई का भी उत्पादन नहीं किया गया। इस साल के दौरान सिर्फ फरवरी में कंपनी नैनो की एक इकाई की बिक्री कर पाई। नैनो को कंपनी ने अभी औपचारिक रूप से बाजार से हटाया नहीं है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि दिसंबर, 2019 में टाटा मोटर्स ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन नहीं किया।
 
साथ ही एक भी नैनो बेची नहीं गई। दिसंबर, 2018 में कंपनी ने नैनो की 82 इकाइयों का उत्पादन किया था और 88 इकाइयों को बेचा था। इसी तरह नवंबर में भी कंपनी ने नैनो की एक भी इकाई का उत्पादन और बिक्री नहीं की। नवंबर, 2018 में नैनो का उत्पादन 66 इकाई और बिक्री 77 इकाई रही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »