29 Mar 2024, 14:51:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गजब लुक में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक सुपर बाइक, कीमत सिर्फ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 23 2019 1:51AM | Updated Date: Dec 23 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडिया बाइक वीक में Orxa Energies नाम की एक कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है। इस बाइक का नाम Mantis है जो भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है। एक बार चार्ज होने पर यह बाइक 200 किलोमीटर का फासला तय कर सकती है। वही बात करे इस बाइक की टॉप स्पीड की तो ये भी 140 किमी/घंटे की है। यह स्पीड एक पेट्रोल इंजन वाली बाइक के बराबर ही है। यह बाइक इलेक्ट्रिक होने के साथ बेहद शानदार लुक के साथ भी आती है।
 
बाइक के फ्रंट लुक की बात करे तो इसमे दों प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं जिनका डिज़ाइन बेहद शानदार है। इस बाइक में टेलेसकॉपिक फ्रंट और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है। यह बाइक 0 से 100 की रफ्तार मात्र 8 सेकंड में पकड़ सकती है। ब्रेकिंग के लिए इस बिल के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। क्योंकि ये एक तेज रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक बाइक है इसलिए इसके टायर भी हाई परफॉर्मेंस वाले है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »