23 Apr 2024, 12:10:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में आई ये धमाकेदार बाइक - रॉयल एनफील्ड को देगी टक्‍कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 11:56AM | Updated Date: Nov 19 2019 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए जावा ने अपनी पिराक बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बाइक को 1,94,500 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस बाइक में 334 सीसी का इंजन दिया गया है। यह इंजन अधिकतम 30 बीएचपी का पावर 31 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान कर पाने में सक्षम है। इस इंजन में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 
 
कंपनी ने पेराक को ‘फैक्ट्री बोबर’ यानी कम से कम बॉडीवर्क वाले डिज़ाइन पर तैयार किया है। यह डिज़ाइन सबसे ज्यादा 1930 से 1990 के बीच चलन में रहा जब आम तौर पर बाइकें बहुत भारी हुआ करती थीं। लिहाजा रेसिंग या सुरक्षा बलों के काम आने वाली बाइकों को हल्का बनाने के लिए उनमें कई कॉस्मैटिक पार्ट्स को लगाया ही नहीं जाता था। ये बाइक कुछ ऐसी नज़र आती थीं कि मानो वे फैक्ट्री में अपने निर्माण के शुरुआती चरण में हों। यह लुक देने के लिए पेराक को ‘स्टेल्थ’ यानी पूरी तरह से डार्क मेट पेंट में तैयार किया गया है जिसमें बिल्कुल भी क्रोम वर्क नहीं है।
 
इस बाइक की खास बात यह है कि ये एक सिंगल सीटर बाइक है। एक बार मे इस बाइक पर सिर्फ एक ही लोग बैठ सकते है। इस बाइक में 18 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर स्पोक व्हील दिए गए हैं। इसके साथ ही यह बाइक हाई परफॉरमेंस ट्यूबलेस टायर से भी लैस है। ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।
 
इसके साथ यह बाइक सिंगल चैनल एबीएस से भी लैस है। यह बाइक बेहद आकर्षक पेंट स्कीम से लैस है जो रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के मुकाबले काफी बेहतरीन नजर आते है। इस बाइक की सीट लेदर से बनाई गई है। भारत में यह बाइक मुख्य रूप से रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, थंडरबर्ड 350 और डोमिनार 400 जैसी बाइक्स को टक्कर देती हुई नजर आएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »