24 Apr 2024, 01:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिना पैसे दिए घर ले जाएं ये धमाकेदार स्कूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2019 12:00PM | Updated Date: Oct 30 2019 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। त्‍योहारी सीजन को देखते हुए कई कंपनियां अपनी गाड़ियों पर भारी डिस्‍काउंट दे रही है। इस बीच इंडिया बेस्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी BattRE ने भी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्‍च किया है। आप बिना पैसे दिए भी ई-स्कूटर अपने घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा आसान फाइनेंस ऑप्शन और कैशबैक जैसे कई ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं। इस दिवाली अट्रैक्टिव फाइनेंस और कैशबैक के लिए कंपनी ने Pine Labs और PayTM के साथ टाई अप किया है। अगर ग्राहक BattRE Electric Scooter खरीदते हैं, तो उन्हें पेटीएम से 8,000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा कस्टमर्स को इस फेस्टिव सीजन इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर जीरो डाउन पेमेंट ऑफर भी मिल रहा है। 
 
कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर जून में लॉन्च किया था. इस स्कूटर की कीमत 70 हजार रुपए है और अभी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के कुछ दक्षिणी राज्यों में भी अवलेबल है। इसमें 48V 30Ah lithium-ion battery के साथ 250W BLDC motor दी गई है। जिसकी मदद से ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 90 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसमें LED लाइट और फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर जैसे कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »