29 Mar 2024, 12:30:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टोयोटा की इन गाड़ि‍यों पर मिल रहा है भारी डिस्‍काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 12:07PM | Updated Date: Oct 16 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये एक दम सही समय है, क्योंकि फेस्टिव सीजन के आने से कार कंपनियां गाड़ियों पर भारी छूट दे रही है। इस बीच टोयोटा डीलरशिप कई टोयोटा कारों पर भारी छूट दे रही हैं। टोयोटा इस फेस्टिव सीज़न में अपनी कारों पर कुछ डिस्काउंट दे रही है जिसे खरीददार चेक कर सकते हैं।
 
इस फेस्टिव सीज़न में टोयोटा के कुछ गिने हुए डीलर्स 2.20 लाख का बेनिफिट दे रहे हैं। बता दें कि ये कार होंडा सिविक, स्कोडा ऑक्टेविया और हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई ऐलांट्रा फेसलिप्ट को टक्कर देती है। 
 
टोयोटा यारिस 
यह टोयोटा की सबसे कम बिकने वाली कारों में से है। इस कार पर 1.62 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर खाली पहले से प्री-अपडेटेड यारिस पर लागू है और वैरिएंट पर निर्भर करता है। लेटेस्ट वर्ज़न पर 55 हज़ार की छूट है। सी-सेगमेंट सेडान की प्रतियोगिता मारुति सुज़ुकी सियाज़, हुंडई वरन और होंडा सिटी से टक्कर है।
 
टोयोटा फॉर्च्यूनर
इस फेस्टिव सीज़न में टोयोटा डीलर्स फार्च्यूनर पर डेढ़ लाख तक का डिस्काउंट दे रहे हैं. इस फुल साइज़ एसयूवी का मुकाबला फोर्ड एंडीवर, महिंद्रा आल्ट्रिस जी4 और इसिज़ु एमयू एक्स से है। 
 
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 
यह टोयोटा की काफी पॉपुलर एमपीवी है। इस पर ग्राहकों को एक लाख पांच हज़ार तक का डिस्काउंट मिलेगा. यह कार मार्केट में दशकों से है। पर्सनल और बिज़नेस यूज़ के लिए यह कार काफी अच्छी है।
 
टोयोटा क्रॉस 
इस कार पर 58 हज़ार का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 
 
टोयोटा ग्लांज़ा
यह मूलतः मारुति सुज़ुकी बलेनो हैचबैक का रिब्रैंडेड वर्ज़न है। इसका मुकाबला होंडा जैज़, हुंडई एलीट आई20 और मारुति बलेनो से है। इस फेस्टिव मंथ में इस टोयोटा ग्लाजा पर 45 हज़ार का डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »