29 Mar 2024, 21:16:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बेनेली की ये बाईक बुलेट को देगी टक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:12AM | Updated Date: Oct 16 2019 2:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रॉयल एनफील्ड बुलेट को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक नई बाइक लॉन्च होने वाली है। ये बाइक है बेनेली की इम्पीरियल- 400। ये रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल भारत में अक्टूबर में लॉन्च होने वाली है और इसका सीधा मुकाबला रॉयल इनफील्ड क्लासिक 350 और जावा स्टेन्डर्ड से होगा। बेनेली इंडिया ने इस बाइक की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग लेनी भी शुरू कर दी है।
 
मॉडर्न अपडेट्स के साथ क्लासिक :- कंपनी इस बाइक को 2.5 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है। बाइक के लुक की बात करें तो ये मॉडर्न अपडेट्स के साथ एक रेट्रो क्लासिक मोटरसाइकिल नजर आती है। इसमें क्रोम फिनिश हैंडलबार के साथ सर्कुलर हेलोजेन हेडलैंप दिया गया है। वहीं बाइक के इंस्ट्रूमेंट कल्स्टर में छोटे डिजिटल डिस्प्ले के साथ ट्विन-पॉड डिजाइन दिया गया है। बाइक की सीटें स्प्लिट दी गई हैं और ये काफी हद तक रॉयल एनफील्ड क्लासिक-350 के जैसी हैं। इम्पीरियल-400 में वायर-स्पोक्ड रिम्स दिए गए हैं और इसके टायर ट्यूब वाले हैं न कि ट्यूबलेस। भारत में  इसे तीन कलर्स (रेड, ब्लैक और क्रोम) में लॉन्च की जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »