नई दिल्ली। महिन्द्रा बोलेरो पावर प्लस इस त्योहारी सीजन के लिए लॉन्च हो गई है। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया यह स्पेशल एडिशन है जो कि सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। स्पेशल एडिशन मॉडल, बोलेरो पावर प्लस के सभी वेरियंट में उपलब्ध है। महिन्द्रा बोलेरो पावर प्लस की कीमत रेग्युलर मॉडल्स से 22 हजार रुपए ज्यादा रखी गई है।
फिलहाल महिंद्रा बोलेरो की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 7.85 लाख रुपए से 8.86 लाख रुपए तक है। कंपनी स्पेशल एडिशन वाली महिंद्रा बोलेरो पावरप्लस की सिर्फ 1,000 यूनिट का उत्पादन करेगी और ये SUV स्टॉक रहने तक ही उपलब्ध होगी। महिंद्रा ने पहले बताया कि कंपनी ने बोलेरो की 12 लाख यूनिट से ज़्यादा बेच ली हैं जिससे ये भारत की सबसे ज़्यादा बिकने वाली UV बन गई है।
महिंद्रा ऑटोमोटिव ने नई स्पेशन एडिशन बोलेरो पावरप्लस के साथ कई सारे फीचर्स अलग से उपलब्ध कराए हैं जो सामान्य मॉडल में नहीं मिलते। लुक की बात करें तो ये स्पेशल एडिशन SUV स्पेशल एडिशन डेकल्स, स्पेशल एडिशन सीट कवर, स्पेशल एडिशन कार्पेट मैट्स, स्पेशल एडिशन - स्कफ प्लेट सैट, स्टीयरिंग व्हील कवर, फ्रंट बंपर ऐड-ऑन फॉग लैंप्स और स्पॉइलर के साथ स्टॉप लैंप दिया गया है। वेरिएंट के हिसाब से SUV के बाकी फीचर्स समान रखे गए हैं। कंपनी ने कहा कि इसे क्रैश कंप्लायंस भी मिलता है जिसमें फुल फ्रंटल क्रैश होता है, फ्रंटल और साइड- ऑफ को क्रैश मानदंड से 1 अक्टूबर लागू होने वाले प्रभावों के मानकों के अनुसार पूरी तरह से कवर रहेंगे।