20 Apr 2024, 07:46:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस शानदार कार पर मिल रही है 45 हजार रुपए की छूट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 11:55AM | Updated Date: Oct 13 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टाटा मोटर्स ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार टाटा टियागो का नया एडिशन लॉन्च किया है। टाटा ने टियागो के नए वैरियंट का नाम Wizz रखा है। टाटा ने फेस्टिव सीजन के दौरान कारों की सेल बढ़ाने के लिए यह खास एडिशन लॉन्च किया है। Tiago Wizz की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5।40 लाख रुपये है। Wizz, टियागो के XZ वेरियंट पर बेस्ड है। हालांकि, इसकी कीमत XZ वेरियंट से 10 हजार रुपये ज्यादा है। स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले Tiago Wizz में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। 
 
सामान्य टियागो की तरह Wizz भी 1।2 लीटर 3 सिलेंडर, BS-4 रेवोट्रॉन इंजन के साथ आएगी, जो 85 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देगी। वहीं इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं मिलेगा और केवल फाइव स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगी। वहीं टाटा मोटर्स डीलर्स टियागो पर डिस्काउंट भी ऑफर कर रहे हैं, जिसमें 30 हजार रुपये कैश और 15 हजार रुपये एक्सचेंज छूट मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »