28 Mar 2024, 17:45:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मारुति ने नेक्सा पर बेचे 10 लाख वाहन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 3:40PM | Updated Date: Oct 3 2019 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के नेक्सा सीरीज के प्रीमियम शोरूम पर चार साल में 10 लाख वाहनों की बिक्री का आँकड़ा पार कर लिया है। ग्राहकों को उसके शोरूम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभव प्रदान करने के लिए वर्ष 2015 में नेक्सा सीरीज का पहला शोरूम खोला गया था। देश के 200 से ज्यादा शहरों में 350 से ज्यादा नेक्सा शोरूम हैं। मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने नेक्सा पर 10 लाख वाहनों की बिक्री का आँकड़ा छूने के मौके पर प्रसन्नता व्यक्त की और ग्राहकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रीमियम शोरूम में कंपनी ने कार की खरीद को आसान एवं चिंतामुक्त बनाने पर फोकस किया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »