19 Mar 2024, 14:26:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लॉन्‍च हुई ये शानदार इलेक्ट्रिक बाइक - फुल चार्ज पर चलेगी 80 KM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 11:18AM | Updated Date: Sep 22 2019 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पुणे की इलेक्ट्रिक-मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी Polarity ने शुक्रवार को 6 इलेक्ट्रिक बाइक्स से पर्दा उठाया। इनके नाम S1K, S2K, S3K, E1K, E2K और E3K हैं। इनकी कीमत 38 हजार से 1.1 लाख रुपए के बीच है। इन बाइक्स को पैडल से भी चलाया जा सकता है। इनमें हब-माउंटेड ब्रशलेस डायरेक्ट करंट (BLDC) मोटर और लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। साथ ही इसकी अधिकतम स्पीड भी 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कंपनी ने इसे दो कैटेगरी- स्पोर्ट्स और एग्जीक्यूटिव में उतारी है। ये बाइक्स पैडल सपोर्टेड हैं।
 
इन इलेक्ट्रिक बाइक्स की शुरुआती अनुमानित कीमत 38000 रुपए है, जबकि अधिकतम अनुमानित कीमत 1.10 लाख रुपए है। हालांकि कंपनी इन बाइक्स की वास्तविक कीमत से पर्दा अगले साल की पहली तिमाही में उठाएगी। अगर आप इन बाइक्स में रुचि रखते हैं तो महज 1001 रुपए के टोकन मनी से प्री-बुकिंग करा सकते हैं। प्री-बुकिंग आज से ओपन कर दिया गया है। बाइक्स के छह मॉडल- S1K, S2K, S3K, E1K, E2K और E3K हैं। बाइक्स की डिलीवरी के लिए कस्टमर्स को साल 2020 के शुरुआत तक का इंतजार करना होगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »