23 Apr 2024, 14:09:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा ने लॉन्च की नई एक्टिवा 125 - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 12:03PM | Updated Date: Sep 12 2019 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में आज अपना भारत स्टेज 6 (BS6) स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी की पहली BS6 टू-व्हीलर होंडा ऐक्टिवा 125 है जिसे 125cc का फ्यूल-इंजैक्टेड इंजन दिया गया है जो हल्के पुर्ज़ों से बना है, इसके साथ ही नए मॉडल के हिसाब से फ्रेश अपील देने के लिए नए फीचर्स भी दिए गए हैं। होंडा एक्टिवा 125 BS6 की दिल्ली में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 67,490 रुपए है।
 
होंडा एक्टिवा 125 बीएस 6 को अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई नई सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया है। नया एक्टिवा 125 बीएस 6 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें स्टैंडर्ड, अलॉय और डीलक्स हैं। होंडा एक्टिवा 125 बीएस 6 के तीनों वेरिएंट की कीमत की बात करें तो इसमें एक्टिवा 125 बीएस 6 स्टैंडर्ड- 67,490 रुपए, एक्टिवा 125 बीएस 6 अलॉय – 70,990 रुपए और एक्टिवा 125 बीएस 6 डीलक्स- 74,490 रुपए के साथ पेश किया गया है। 
 
होंडा एक्टिवा 125 बीएस 6 इंजन की बात करें तो नई एक्टिवा 125 बीएस 6 एक 125 सीसी, पीजीएम-एफआई एचईटी (होंडा इको टेक्नोलॉजी) इंजन द्वारा संचालित है जिसमें होंडा ईएसपी (एनहैंस्ड स्मार्ट पावर) तकनीक है. नए स्कूटर में 13 फीसदी बेहतर माइलेज होगा और इसके साथ ही इसके लंबाई चौड़ाई की बात करें तो एक्टिवा 125 बीएस 6 की लंबाई और चौड़ाई क्रमशः 1,850 मिमी और 707 मिमी होगी। इसकी ऊंचाई 1,170 मिमी होगी और व्हीलबेस 1,260 मिमी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »