29 Mar 2024, 01:32:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Honda का ऑफर - मात्र 1100 रूपए में घर ले जाए ये शानदार स्कूटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 1:05PM | Updated Date: Sep 9 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश और दुनिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनियां इन दिनों अपनी गाड़ियों पर शानदार ऑफर दे रही है। इस कड़ी में अब होंडा कंपनी का भी नाम जुड़ गया है। होंडा अपने शानदार स्कूटर Honda Dio पर इस समय शानदार ऑफर की पेशकश कर रही है। अगर आप इस समय कोई स्कूटर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ऑफर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। ऑफर की बात की जाए तो Honda Dio को महज 1,100 रुपये की न्यूनतम डाउन पेमेंट देकर खरीदा जा सकता है।
 
कंपनी ने Honda Dio में 109.19 cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 7 हजार Rpm पर 8 Bhp की पावर और 5500 Rpm पर 8.91 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। सेल्फ स्टार्ट और किक स्टार्ट वाले इस स्कूटर में शानदार फीचर्स दिए गए हैं। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो यह स्कूटर 83 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो Honda Dio की लंबाई 1781mm, चौड़ाई 710mm, ऊंचाई 1133mm, व्हीबलेस 1238mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 158mm, कुल वजन 104 किलो, सीट की ऊंचाई 765mm और 5.3 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »