20 Apr 2024, 04:14:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब किराए पर लेकर चलाएं निसान की ये कार - शुरू हुई ये नई सर्विस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2019 12:18PM | Updated Date: Aug 27 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी कार चलाने का शौक रखते है तो यह खबर आपके लिए बहुत अच्‍छी है। निसान किक्स (Nissan Kicks) को अब लीज यानी किराए पर लेकर चलाया जा सकता है। निसान इंडिया ने यह सर्विस बेंगलुरू में शुरू की है। इसके लिए कंपनी ने जूमकार के साथ साझेदारी की है।
 
Nissan इंडिया ने Zoomcar के लीज प्रोग्राम के साथ टाई-अप किया है और इसके तहत Kicks बेंगलुरु में अब मंथली सब्सक्रिप्शन पैकेज पर अवलेबल है। इसका मतलब ये है कि आप इस कार मंथली सब्सक्रिप्शन पैकेज लेकर निसान किक्स को चला सकते हैं।
 
Zoomcar Leasing Program की मदद से कस्टमर्स किक्स को छह महीने के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसे लेकर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सेल्स एंड कमर्शियल, हरदीप सिंह बरार का कहना है कि कार ओनरशिप के रूल्स में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शहरों में रहने वाले युवा अब कार खरीदने के बजाय​किराए पर लेकर चलाना पसंद कर रहे हैं। Zoomcar के साथ हमारी साथ पार्टनरशिप ग्राहकों की इस डिमांड को पूरा करती है और साथ ही उन्हें Nissan Kicks को बेहद आकर्षक मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान्स पर चलाने का मौका भी देती है।
 
Nissan ने हाल ही में Kicks का XE Diesel वेरिएंट भी लॉन्च किया है। इस डीजल वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 9.89 लाख रुपए रखा गया है। कंपनी की ही एक अन्य कार Captur के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड किक्स दूसरी SUVs के मुकाबले कुछ छोटी जरूर नजर आती है। लेकिन इसमें वो सभी फीचर्स हैं, जो इस सेगमेंट की कार में होने चाहिए। किक्स में आपको पेट्रोल और डीज इंजन का ऑप्शन मिलता है, लेकिन इसमें आपको ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं मिलता है। किक्स की एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपए से शुरू होती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »