23 Apr 2024, 13:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा जल्द लेकर आने वाली है सबसे छोटा ट्रैक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 1:22PM | Updated Date: Aug 16 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑटो मेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्रैक्टर सेगमेंट में एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने यह ऐलान किया को वो जल्द ही एक ट्वॉय ट्रैक्टर लेकर आएंगे। बता दें कि उन्होंने ट्विटर के जरिए एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। दरअसल आनंद महिंद्रा ने ट्वीट करते हुए यह लिखा कि हमारी कंपनी जल्द महिंद्रा नोवो ट्रैक्टर लेकर आ रही है। खास बात यह है कि इस ट्रैक्टर का आकार खिलौने जैसा होगा। हालांकि फिर भी उपयोग के मामले में काफी उन्नत होगा।
 
दरअसल इस ट्रैक्टर का फायदा छोटे किसानों को मिल सकता है। बता दें कि आनंद महिंद्रा की मानें तो यह ट्रैक्टर देश के युवा जो एग्रीकल्चर में योगदान दे रहे हैं, उनके लिए यह शानदार तोहफे की तरह है। आपको बता दें कि Mahindra NOVO Tractor की सबसे खास बात यह है कि ये एक फुली इलेक्ट्रिक ट्रेक्टर है जिसे रिमोट की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल यह एक 12V का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है जिसमें 3 (फॉरवर्ड+ रिवर्स) गियर ट्रांसमिशन दिया गया है। बता दें कि इस ट्रैक्टर में स्पीड लॉक फंक्शन को भी शामिल किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »