29 Mar 2024, 21:06:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई ये सबसे सस्ती बाइक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 12:54PM | Updated Date: Aug 10 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इटली की मोटरसाइकल कंपनी Ducati ने भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक Diavel 1260 को उतार दिया है। कंपनी ने अपनी इस बाइक को दो वेरियंट Ducati Diavel 1260 स्टैंडर्ड और Diavel 1260 S में लांच किया है। भारतीय बाजार में इन बाइक को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है और इसी बात का ध्यान रखते हुए इनको बाजार में लॉन्‍च किया है। कंपनी ने Ducati Diavel 1260 को क्रमश: 17.7 लाख और Diavel 1260 S को 19.25 लाख रुपये लॉन्‍च किया है।
 
कंपनी ने इस बारक को दमदार बनाने के लिए इसके इंजन और ज्यादा फीचर्स के साथ इसे तैयार किया गया है। इन दोनों बाइक में आपको 1,262cc का इंजन दिया गया है जो 157 bhp का पावर और 129 Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। इसके साथ आपको इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ क्विक शिफ्ट अप/डाउन Evo सिस्टम जैसी सुविधा भी मिलेगी। दोनों बाइक्स ब्लैक फ्रेम के साथ सैंडस्टोन ग्रे कलर में उतारी है और इन दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप देश भर में दुकाती की डीलरशिप पर इनकी बुकिंग करवा सकते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »