28 Mar 2024, 15:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महंगी हुई Honda की ये बाइक - जानें इसकी नई कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2019 12:59PM | Updated Date: Aug 7 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी सबसे लोकप्रिय सीबीआर के नए अपग्रेडेड वर्जन होंडा सीबी300आर (CB300R) को लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी ने सीबी300आर बाइक की कीमत में बढ़ोतरी की है। 989 रुपए के इजाफे के साथ अब सीबी300आर की कीमत 2,41,989 रुपए हो गई है। होंडा की सीबी300आर बाइक को लोगों ने पसंद किया था, जिसकी वजह से यह बाइक मई के महीने में सोल्ड आउट हो गई थी।
 
होंडा ने इस बाइक में कई खास फीचर्स दिए हैं, जिसमें सीकेडी (CKD) यानी कंप्लीट नॉक्ड डाउन किट दी है। साथ ही कंपनी ने इस बाइक को मैट एक्सिस ग्रे और कैंडी रेड कलर में पेश किया था। वहीं, यह बाइक कीटीएम ड्यूक, बीएमडब्ल्यू जी310 आर और रोयल इनफील्ड इंटरसेप्टर जैसी बाइक्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक की कीमत में बढ़ोतरी की है, लेकिन स्पेसिफिकेशन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
 
होंडा सीबी300आर की स्पेसिफिकेशन
1. कंपनी ने इस बाइक में 286 सीसी का फ्यूल इंजेक्टेड लिक्विड सिलेंडर दिया है। इसका इंजन 30 बीएचपी की ताकत के साथ 27 एनएम का टॉर्क पैदा करता है।
2. वहीं, कंपनी ने इस बाइक में सिक्स स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स दिया है। 
3. कंपनी ने इस बाइक में 376 एमएम के फ्रंट में डिस्क के साथ 300 एमएम के रियर में डिस्क ब्रेक दिया है।
4. होंडा ने इस बाइक की बैक में दोनों जगहों पर एलईडी लैम्प्स दिए हैं।
होंडा ने अपने पॉप्यूलर बाइक सीबी300आर को कैफे कॉन्सेप्ट के साथ पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने इस बाइक को जापान की राजधानी टोक्यों लॉन्च किया था। कंपनी ने इसको आकर्षक लुक के साथ कंपोनेंट्स दिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »