28 Mar 2024, 23:44:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई ये धमाकेदार बाइक - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2019 12:45PM | Updated Date: Aug 6 2019 12:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बेनेली लियोनसिनो ने भारत में अपनी एक नई बाइक लॉन्च की है। इस बाइक की कीमत 4.79 लाख रुपए हैं। बेनेली लियोनसिनो 500 को भारत में सिर्फ स्टैंडर्ड वैरिएंट में लाया गया है। कंपनी ने इसकी लेनी शुरू कर दी है, बेनेली लियोनसिनो 500 को सिर्फ 10,000 रुपए की अग्रिम राशि देकर बुक किया जा सकता है। कंपनी ने लियोनसिनो 500 की डिलीवरी जल्द ही शुरू करने की बात कही है। बेनेली लियोनसिनो 500 में 499cc ट्विन-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया गया है जो 47.6 बीएचपी का पॉवर व 45 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
 
इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स लगाया है। इसमें ट्यूबूलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम का प्रयोग किया गया है। कंपनी ने बेनेली लियोनसिनो 500 में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 320mm के ट्विन डिस्क व रियर में 260 का डिस्क ब्रेक लगाया है। साथ ही सुपेन्शन के लिए फ्रंट में अपसाइड डाउन फोर्क तथा रियर में प्री-लोड एडजस्टिबिल्टी के साथ मोनोक शॉक अब्सॉर्बर का प्रयोग किया है।
 
स्टाइल के लिहाज से बेनेली लियोनसिनो 500 को बहुत ही आकर्षक बनाया गया है। इसके प्रोजेक्टर हेडलैंप को राउंड रखा गया है, हैंडलबार को नीचे रखा गया है। पिछले हिस्से में पैनल लगाए गए है, जो इसकी आकर्षकता को और निखारते है। बेनेली लियोनसिनो 500 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडिकेटर जैसे फीचर्स दिए गए है। कंपनी इस बाइक में 5 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी स्टैंडर्ड रूप से प्रदान कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »