16 Apr 2024, 10:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Bajaj Pulsar 150 हुई महंगी - जानिए इसकी नई कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 12:16PM | Updated Date: Jul 30 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बजाज पल्सर 150 कंपनी की भारत में सबसे लोकप्रिय बाइक मेंसे एक है तथा कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है। कंपनी ने हाल ही में पल्सर 150 की रेंज की कीमत को बढ़ा दिया है।  बजाज पल्सर 150 की कीमत 479 रुपयें से लेकर 2980 तक बढ़ाई गयी है। यह बाइक वर्तमान में तीन वैरिएंट नियॉन, सिंगल डिस्क एबीएस व ट्विन डिस्क एबीएस में उपलब्ध है। तीनों ही वैरिएंट की कीमत में अलग अलग बदलाव किये गए है।
 
कंपनी ने बजाज प्लसर 150 नियॉन की कीमत 2950 रुपयें बढ़ा दी है, अब इस बाइक की कीमत 68,250 रुपए से लेके 71,200 रुपए (एक्स शोरूम) हो गई है। वहीं प्लसर 150 के सिंगल डिस्क व डबल डिस्क में क्रमशः 479 व 499 रुपए की बढ़त की गई है। अब बजाज पल्सर 150 सिंगल डिस्क एबीएस वैरिएंट 84,960 रुपए (एक्स शोरूम) तथा ट्विन डिस्क एबीएस वैरिएंट 88,838 रुपए (एक्स शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।
 
इन बाइक की सिर्फ कीमत में बदलाव किया गया है, इन्हें किसी प्रकार के अपडेट के साथ नहीं लाया गया है। बजाज पल्सर 150 वर्तमान में देश की टॉप 10 बिकने वाली बाइक में से एक है। हाल के दिनों में इसकी बिक्री और भी बढ़ी है, जून 2019 में कंपनी ने 62,248 यूनिट की बिक्री है जो कि जून 2018 के 52,289 के मुकाबले 19 प्रतिशत अधिक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »