28 Mar 2024, 13:50:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई ये लग्जरी कार - कीमत 70 लाख रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2019 3:09PM | Updated Date: Jul 29 2019 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक और प्रीमियम लग्जरी कार ने एंट्री ले ली है। 2019 पॉर्श मकैन को भारत की सड़कों में दौड़ने के लिए लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने देश में इसकी कीमत 69.78 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी है जो कि टॉप मॉडल मकैन S के लिए 85.03 लाख रुपए तक जाती है।
 
कंपनी इससे पहले बेची जा रही मकैन टर्बो को अब भारत में नहीं बेचेगी। पॉर्श इंडिया ने इस बेबी SUV के लिए बुकिंग्स इस साल जून में शुरू कर दी थी और अपडेटेड SUV को बदली हुई डिज़ाइन, बेहतर कम्फर्ट, एडवांस कनेक्टिविटी और ड्राइविंग डायनामिक्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस कार को नई जनरेशन पॉर्श कायेन से प्रेरित होकर कुछ स्टाइल दी है जिसे इस साल की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च किया गया है। 
 
पॉर्श मकैन फेसलिफ्ट को दोबारा डिज़ाइन किया गया है जिससे इसका अगला हिस्सा चौड़ा हो गया है। नई ग्रिल और स्पोर्टी एयर डैम्स से कार का अगला हिस्सा पैने अंदाज़ वाला हो गया है। कार के हैडलैंप्स भी बदल गए हैं। SUV 4 नए कलर्स - मायामी ब्ल्यू, माम्बा ग्रीन मैटेलिट, डोलोमाइट सिल्वर मैटेलिक और क्रेयॉन में उपलब्ध है। कंपनी ने इस SUV में कस्टमाइज़ेशन के तौर पर 20-इंच और 21-इंच के अलॉय व्हील्स उपलब्ध कराए हैं। नई मकैन के केबिन में डैशबोर्ड पर नया 10.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंटस सिस्टम लगाया गया है जो पॉर्श कनेक्ट सिस्टम से लैस है। इसके अलावा कार में थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 
 
अब बात करते हैं कार के दिल यानि की उसके इंजन की पॉर्श इंडिया ने नई मकैन SUV को दो इंजन विकल्पों में पेश किया है और कार अब दो वेरिएंट्स - मकैन और मकैन एस में उपलब्ध है। SUV का बेस वेरिएंट 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आता है जो 247 bhp पावर और 370 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं पॉर्श मकैन S में 3.0-लीटर का V6 इंजन लगा है जो 345 bhp पावर और 480 Nm पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। दोनों ही इंजन 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। स्पोर्ट्स क्रोनो पैकेज के साथ पॉर्श मकैन S सिर्फ 5.1 सेकंड में ही 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है, वहीं इसकी टॉप स्पीड 254 kmph है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »