24 Apr 2024, 19:01:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जगुआर लैण्ड रोवर ने नए इलेक्ट्रिफिकेशन मॉडल्स को दी गति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 1:12AM | Updated Date: Jul 7 2019 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यूके। जगुआर लैण्ड रोवर ने कैसल ब्रोमविच, यूके में स्थित अपने उत्पादन संयंत्र में नए इलेक्ट्रिफाइड वाहनों की श्रृंखला के उत्पादन की योजना का खुलासा किया है। यह घोषणा वर्ष 2020 से सभी नए जगुआर और लैण्ड रोवर मॉडल्स के लिए ग्राहकों हेतु इलेक्ट्रिफाइड विकल्पों की पेशकश की कंपनी की प्रतिबद्धता के निर्वाह की दिशा में अगला महत्वपूर्ण कदम है। प्रोफेसर डॉ. रैल्फ स्पेथ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगुआर लैण्ड रोवर ने कहा हम इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन, इलेक्ट्रॉनिक ड्राइव यूनिट्स और बैटरी असेम्बली को एक जगह ला रहे हैं, ताकि मिडलैण्ड्स में इलेक्ट्रिफिकेशन का पॉवरहाउस बन सके। 
 
इस संयंत्र में उत्पादित होने वाली पहली नई इलेक्ट्रिक कार होगी जगुआर का प्रमुख लक्जरी सैलून एक्सजे। जगुआर लैण्ड रोवर यूके में नई इलेक्ट्रिफाइड कारों की श्रृंखला निर्मित करेगा, जिससे हजारों नौकरियां बचेंगी साथ ही पहला वाहन होगी अगली पीढ़ी की ऑल-इलेक्ट्रिक जगुआर एक्सजे वहीं कंपनी यूके में बैटरी उत्पादन का बड़ा संयंत्र चाहती है, ताकि यूके इलेक्ट्रिक परिवहन में अग्रणी बने। यूके में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन जगुआर लैण्ड रोवर की इलेक्ट्रिफिकेशन रणनीति का अगला कदम और यह घोषणा तब हुई है, जब जगुआर की प्रमुख सैलून वर्तमान एक्सजे का उत्पादन समाप्त होने जा रहा है।
 
ग्राहकों को व्यापक विकल्प मिलेंगे
प्रोफेसर डॉ. रैल्फ स्पेथ ने कहा सुविधा और वहनीयता से ग्राहकों की संख्या बढ़ सकती है। चार्जिंग उतनी ही सुगम होनी चाहिए जितना ईंधन भरना होता है। वहनीयता तभी होगी, यदि हम बैटरी यूके में बनाएंगे, वाहन उत्पादन के समीप ताकि विदेश से आयात करने की लागत और सुरक्षा का जोखिम नहीं हो। यूके के पास कच्चा माल है यहां की यूनिवर्सिटीज में वैज्ञानिक शोध होता है और यहां का मौजूदा आपूर्तिकर्ता आधार परिवहन और रोजगार निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। जगुआर लैण्ड रोवर की इलेक्ट्रिफाइड वाहन श्रृंखला के विस्तार से ग्राहकों को अपनी जीवनशैली के अनुसार व्यापक विकल्प मिलेंगे। हालांकि ग्राहकों की बड़ी संख्या एक चुनौती होगी। हैम्स हॉल में स्थित नया बैटरी असेम्बली सेंटर वर्ष 2020 से परिचालन शुरू करेगा और यूके में सबसे खोजपरक तथा प्रौद्योगिकी के लिहाज से उन्नत होगा, जिसकी स्थापित क्षमता 150000 यूनिट्स की होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »