19 Apr 2024, 15:28:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मात्र 2999 रु. में अपने घर ले जाए ये शानदार बाइक - माइलेज भी है कमाल का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 11:44AM | Updated Date: Jul 2 2019 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज जिस टू-व्हीलर की हम बात कर रहे हैं वो न केवल दमदार सवारी है बल्कि हर तरह के रास्तों पर भी काफी बेहतर है। खासतौर पर जो लोग टू-व्हीलर पर ज्यादा लोड कैरी करते हैं, उनके लिए भी यह काफी उपयोगी सवारी है। व्यापारी वर्ग भी इसे अपने काम में इस्तेमाल कर सकते हैं इतना ही नहीं इसे चलाना भी बेहद आसान है।  
 
आपको बता दें कि यह कंपनी काफी पॉपुलर बाइक है, और कई लोग इसे मोपेड भी कहते हैं। यह सेल्फ स्टार्ट के साथ ऑटोमैटिक भी है, इसलिए इसकी सवारी भी आसान है। इसे इस तरह से डिजायन किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा सामान इस पर लोड किया जा सके। बता दें कि इसकी बॉडी को काफी मजबूती दी गई है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 130 किलोग्राम है जबकि इसका कर्ब वजन 80 किलोग्राम है। बता दें TVS XL में 99.7 सीसी का इंजन लगा है जोकि 4.3bhp और 6.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दरअसल 1 लीटर में यह बाइक 67 किलोमीटर की माइलेज देती है। इसका व्हीलबेस 1228mm है इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है।
 
मालूम हो कि इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों का ऑप्शन मिलता है। कीमत की बात की जाए तो TVS XL की कीमत 29999 रुपये से लेकर 39600 रुपये तक जाती है और इसमें आपको कई वर्जन भी मिलते हैं। बता दें कि आप इस बाइक को कम डाउन पेमेंट में भी खरीद सकते हैं। जी हां, दरअसल कंपनी ने इस बाइक पर 2999 रुपये की डाउन पेमेंट का ऑफर दिया है। यानी हर लिहाज से ये फायदे का सौदा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »