19 Apr 2024, 09:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्‍च हुई महिंद्रा बोलेरो की ये धमाकेदार गाड़ी - जानें कीमत और फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 1:57PM | Updated Date: Jun 22 2019 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की मशहूर घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई 2019 बोलेरो कैम्पर रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नई बोलेर कैम्पर रेंज में कई नए अपग्रेड्स किया गया है। महिंद्रा ने नई बोलेरो कैम्पर रेन्ज की मुंबई में शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.26 लाख रुपए के साथ बाजार में उतारा है जबकी इसके पिक-अप के टॉप मॉडल की कीमत 7.90 लाख रुपए तक जाती है।
 
इस कार के साथ कंपनी ने डबल केबिन पिकअप ऑफर किया है। इस नई 2019 महिंद्रा बोलेरो को कुल 5 वेरिएंट्स- गोल्ड VX, 4WD, नॉन-AC वेरिएंट, कैश वैन और नए टॉप मॉडल गोल्ड ZX के साथ पेश किया गया है। इसके गोल्ड ज़ैडएक्स वेरिएंट की लोडिंग क्षमता 1000 किलोग्राम का है। इसके अलावा इसमें कई आरामदायक फीचर्स दिए गए है।इसके गोल्ड जेडएक्स मॉडल को ग्राहक सामान लादने और सवारी बैठाने के लिए बनाई गई है। इस नई 2019 महिंद्रा बोलेरो कैम्पर पिकअप का लुक पहले के मुकाबले ज्यादा रिफ्रेश नजर आ रहा है।
 
इस कार के फ्रंट में नया ग्रिल, नए रिफ्लैक्टर हेडलैंप्स और बॉडी ग्राफिक्स दिए गए है। इसके अलावा इसके सभी डोर्स के डिजाइन को रिफ्रेश किया किया गया है।  इसके अलावा इसके केबिन में कई शानदार बदलाव करते हुए इसमें नया डुअल-टोन कलर, फॉक्स लैदर सीट्स के साथ हैंडरेस्ट, उन्नत एर्गोनॉमिक्स के लिए रिक्लाइनर और स्लाइडर दिया गया है। इस नई बोलेरो कैम्पर के साथ एचवीएसी सिस्टम, पावर विंडोज़, सेंट्रल लॉकिंग, पावर स्टीयरिंग और स्ट्रेचेबल सीटबेल्ट दिया गया है। ये फीचर्स इस कार को सेफ्टी और सहूलियत यात्रा प्रदान करते है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »