29 Mar 2024, 03:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ऊबर में अब ले सकेगें बजाज क्यूट की सवारी का आनंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2019 3:01PM | Updated Date: Jun 14 2019 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। ऊबर और बजाज ऑटो के बीच साझेदारी के तहत अब ऊबर सर्विस में बजाज की सबसे छोटी कार बजाज क्यूट की सवारी का आनंद मिलने वाला है। जी हां, हाल ही में बजाज ऑटो और ऊबर ने इस बात की पुष्टि की है। बजाज ने ऊबर के लिए बजाज क्यूट के ऊबर एक्सएस कैटेगरी को लॉन्च किया है। इसके बाद अब ऊबर ऐप पर ग्राहको को नई ऊबर एक्सएस राइड की कैटेगरी मिलेगी।
 
 खबर के अनुसार, यह सेवा ऊबर के ग्राहक के लिए 13 जून से शुरु की गई है। हालांकी अभी ऊबर द्वारा यह सर्विस केवल बैंगलुरु के लिए ही शुरु की गई है। बेंगलुरु में ऊबर ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक ऊबर एक्सएस कैटेगरी के इस्तेमाल कर राइड का मजा ले सकता है। ग्राहक अपने Uber Appपर जाकर Uber XS कैटेगरी के इस्तेमाल से राइड चुन सकते हैं। बैंगलूरू के लोग यह राइड इंदिरानगर, कोरमंगला, HSR लेआउट और बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड के कुछ हिस्सों तक ले सकते है।
 
 अपने इस साझेदारी पर ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के बिजनेस डेवलपमेंट के प्रमुख नंदिनी माहेश्वरी ने बताया कि, भारत के सबसे भरोसेमंद ब्रांड बजाज ऑटो के साथ साझेदारी करके हम खुश है। बेंगलुरु में बजाज क्यूट को ऊबर एक्सएस पर लॉन्च करके हमें खुशी का अनुभव हो रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश देश में हमेशा नई तकनीक के इस्तेमाल और यूजर्स को सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। यहां आपको बता दे कि बजाज क्यूट को देश में क्वाड्रिसाइकिल सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। यह छोटी क्वाड्रिसाइकिल महाराष्ट्र में 2.48 लाख रुपये के शुरुआती कीमत के साथ बेची जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »