29 Mar 2024, 05:46:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

डैटसन ने लाँच की वीडीसी प्रौद्योगिकी वाली नयी कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 9:54PM | Updated Date: Jun 3 2019 9:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली।  यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी डैटसन इंडिया ने नयी डैटसन गो और गो प्लस को सुरक्षा प्रौद्योगिकी व्हीकल डायनमिक कंट्रोल के साथ लाँच करने की घोषणा की है। निसान मोटर की इस कंपनी ने सोमवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि इस श्रेणी के वाहन में देश में पहली बार इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। उसने कहा कि वीडीसी प्रौद्योगिकी में वाहन की गति की निगरानी, स्टियरिंग व्हील पॉजिशन और ऑनबोर्ड सेंसर के जिरये इलेक्ट्रानिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल है। नयी डैटसन में सुरक्षा पर अधिक जोर दिया गया है और इसमें एबीएस, ईबीडी और बीए के साथ ही टीसीएस जैसे फीचर दिये गये हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »