25 Apr 2024, 07:24:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 13 फीसदी घटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2019 2:30PM | Updated Date: May 10 2019 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रिटेन। वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर की बिक्री अप्रैल 2019 में 13.3 प्रतिशत घटकर 39,185 इकाई रह गई। कंपनी द्वारा आज जारी विज्ञप्ति के मुताबिक गत माह जगुआर की बिक्री 13.7 प्रतिशत घटकर 11,462 इकाई और लैंड रोवर की बिक्री 13.1 प्रतिशत घटकर 27,723 इकाई रह गई।
 
इस साल की शुरुआत से अब तक गत चार माह में जगुआर लैँड रोवर की बिक्री 9.1 प्रतिशत घटकर 1,98,101 इकाई रह गई। कंपनी का कहना है कि इस दौरान ब्रिटेन में जगुआर लैँड रोवर की बिक्री 12.1 प्रतिशत और उत्तरी अमेरिका में 9.6 प्रतिशत बढ़ी लेकिन चीन में बिक्री में 4.57 प्रतिशत और विदेशी बाजारों में 2.23 प्रतिशत तथा यूरोप में 5.5 प्रतिशत की गिरावट का असर उसकी बिक्री के आंकड़ों पर प्रतिकूल पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »